विजिलेंस टीम ने बिजली चेकिंग अभियान में सात को पकड़ा

पुरबिया टोला में बिजली चेकिंग के दौरान निर्देश देते एसडीओ प्रथम पीयूष मौर्य।
पुरबिया टोला में बिजली चेकिंग के दौरान निर्देश देते एसडीओ प्रथम पीयूष मौर्य।

इटावा डेली न्यूज : बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी प्रथम ने विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करने वाले सात उपभोक्ताओं को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

मुख्यालय द्वारा विभाग को प्राप्त हुई हाईलास फीडरों की सूची के तहत विभाग के द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी प्रथम पीयूष मौर्य ने विजिलेंस टीम के साथ इंजीनियरिंग कालेज विद्युत उपकेंद्र से संबंधित पुरबिया टोला फीडर के अंतर्गत मुहल्ला नखाशा व आलमपुरा में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। सुबह तड़के उक्त मुहल्लों में चेकिंग करने पहुंची टीम की खबर लगते ही बिजली चोरी करने वालों की नींद खुल गई। चेकिंग के दौरान शकील, सीफा, राजकुमार, प्रदीप, फातीमा बेगम, अमरीश कुमार व सुरेंद्र नाथ वर्मा को मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उपखंड अधिकारी पीयूष मौर्य ने कहा कि हाईलास फीडरों के अंतर्गत विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी |

Related Posts

सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

एक व्यक्ति को साक्ष्य न मिलने पर दोषमुक्त करार दिया10 साल बाद आया फैसला इटावा डेली न्यूज : जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने हत्या के मामले में दो भाईयों सहित…

पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

इटावा डेली न्यूज :-  सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा द्वारा पत्नी और तीन बच्चों को हत्या के मामले में रोजाना नई परत खुल कर आ रही है। रविवार रात को घर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

  • By Amay
  • November 22, 2024
  • 101 views
सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

  • By Amay
  • November 15, 2024
  • 109 views
पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

शौर्य और बलिदान: पुलिस स्मृति दिवस की यादें

  • By Amay
  • October 22, 2024
  • 105 views
शौर्य और बलिदान: पुलिस स्मृति दिवस की यादें

पॉलिसी धारकों की प्रीमियम पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाए।

  • By Amay
  • October 16, 2024
  • 96 views
पॉलिसी धारकों की प्रीमियम पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाए।

प्रतियोगिताएं हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लक्ष्य को करती हैं केंद्रित ।

  • By Amay
  • October 15, 2024
  • 100 views
प्रतियोगिताएं हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लक्ष्य को करती हैं केंद्रित ।

साथियों की याद में आज भी सजल हो उठते हैं नेत्र

  • By Amay
  • July 26, 2024
  • 114 views
साथियों की याद में आज भी सजल हो उठते हैं नेत्र