प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए उपभोक्ताओं को करें जागरूक : सीडीओ

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बिजली कर्मचारियों से संवाद करते सीडीओ अजय कुमार गौतम साथ में बिजली विभाग के अधिकारी
बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व योजना के वेंडर

इटावा डेली न्यूज : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सोमवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सीडीओ अजय कुमार गौतम ने योजना में तेजी लाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में मीटर रीडरों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि बिलिंग करते समय घर-घर जाकर योजना के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक कर योजना से जोड़कर उसका लाभ दिलाएं। बिजली विभाग के अधिकारियों को दो किलोवाट व चार किलोवाट के उपभोक्ताओं की सूची योजना से जुड़े वेंडरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मीटर विभाग को शीघ्र प्रक्रिया करने को कहा ताकि समय पर और सही बिल मिल सके।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गौड ने बताया कि बिजली के उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एक महत्वकांक्षी याेजना है इससे उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ मिलेगा। इसके लिए विभागीय कर्मियों को जागरूक किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने कहा कि टीम निरंतर काम कर रही है और अब तक 185 घरों में मीटर स्थापित हो चुके हैं और जो कमियां है उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड बैठक व सभासदों के माध्यम से इस योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नेडा परियोजना अधिकारी ने बताया कि जनपद में 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभ देने का लक्ष्य है इसमें अभी मात्र एक हजार उपभोक्ताओं का पंजीयन हुआ है। अगर किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो नेडा कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है। बैठक में सत्यवीर सिंह, सुमित जैन, विकास भदौरिया, रजत प्रताप सिंह, राघव सिंह, ललित आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

एक व्यक्ति को साक्ष्य न मिलने पर दोषमुक्त करार दिया10 साल बाद आया फैसला इटावा डेली न्यूज : जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने हत्या के मामले में दो भाईयों सहित…

पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

इटावा डेली न्यूज :-  सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा द्वारा पत्नी और तीन बच्चों को हत्या के मामले में रोजाना नई परत खुल कर आ रही है। रविवार रात को घर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

  • By Amay
  • November 22, 2024
  • 101 views
सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

  • By Amay
  • November 15, 2024
  • 110 views
पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

शौर्य और बलिदान: पुलिस स्मृति दिवस की यादें

  • By Amay
  • October 22, 2024
  • 105 views
शौर्य और बलिदान: पुलिस स्मृति दिवस की यादें

पॉलिसी धारकों की प्रीमियम पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाए।

  • By Amay
  • October 16, 2024
  • 96 views
पॉलिसी धारकों की प्रीमियम पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाए।

प्रतियोगिताएं हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लक्ष्य को करती हैं केंद्रित ।

  • By Amay
  • October 15, 2024
  • 101 views
प्रतियोगिताएं हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लक्ष्य को करती हैं केंद्रित ।

साथियों की याद में आज भी सजल हो उठते हैं नेत्र

  • By Amay
  • July 26, 2024
  • 114 views
साथियों की याद में आज भी सजल हो उठते हैं नेत्र