दो सौ पेटी हरियाणा की अवैध शराब पकड़ी

इटावा डेली न्यूज़: बकेवर के पास आगरा कानपुर हाइवे पर बड़ी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब। शराब डाक पार्सल के कैंटर में छिपा कर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग और पुलिस विभाग ने चेकिंग कर शराब की 200 पेटी हरियाणा की डबल ब्लू ब्रांड बरामद की जिसकी 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत है । हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी शराब कैंटर ड्राइवर मौके से भाग गया

गुरुवार को दोपहर में  आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में छुपाकर  अवैध रूप से दूसरे प्रान्त की शराब ले जाई जा रही है। इस पर  जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल ने आबकारी की टीम के साथ बकेवर थाना पुलिस से सम्पर्क किया इस पर बकेवर  प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा एसएसआई हेमन्त सोलंकी के साथ भारी पुलिस फोर्स के साथ हाइवे पर लग गए। आबकारी विभाग की टीम व पुलिस की टीम हाइवे पर लगी थी।

 इस दौरान कंटेनर चालक को कुछ शक हो गया। कंटेनर चालक कंटेनर को बकेवर से डेढ़ किमी पहले सर्विसरोड पर ले गया।और  बकेवर बाईपास पर भरथना ओवर ब्रिज से करीब दो सौ  मीटर पहले सर्विस रोड पर चालक कंटेनर को खड़ा करके भाग गया।आबकारी विभाग की टीम व  पुलिस ने जब खड़े कंटेनर को सर्विसरोड पर खड़े उस कंटेनर को खोला  तो उसमें आगे बुरादे से भरी बोरिया लदी थी उनके पीछे कार्टून लदे थे। कार्टून खोलने पर उनमे शराब की दो पेटियां बन्द थी जिनमें डबल ब्लू मार्का की हरियाणा प्रान्त की शराब के क्वार्टर भरे थे।  थाना प्रभारी बकेवर ने बताया कि कंटेनर से सौ कार्टून बरामद हुए हैं.

प्रत्येक कार्टून में दो दो पेटियां है। एक पेटी में 48 क्वार्टर भरे थे। कुल 9600 क्वार्टर शराब के बरामद हुए। आबकारी विभाग के भरथना ताखा व सदर सर्किल के आबकारी निरीक्षक व आबकारी पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। सूचना पर सीओ भरथना अतुल प्रधान भी मौके पर पहुँचे।

Related Posts

सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

एक व्यक्ति को साक्ष्य न मिलने पर दोषमुक्त करार दिया10 साल बाद आया फैसला इटावा डेली न्यूज : जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने हत्या के मामले में दो भाईयों सहित…

पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

इटावा डेली न्यूज :-  सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा द्वारा पत्नी और तीन बच्चों को हत्या के मामले में रोजाना नई परत खुल कर आ रही है। रविवार रात को घर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

  • By Amay
  • November 22, 2024
  • 101 views
सजा : हत्या के मामले में दो भाईयों सहित चार को आजीवन कारावास

पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

  • By Amay
  • November 15, 2024
  • 109 views
पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे छिपी थी प्रेमिका की फोटो सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने क्यों खत्म किया अपना पूरा परिवार

शौर्य और बलिदान: पुलिस स्मृति दिवस की यादें

  • By Amay
  • October 22, 2024
  • 105 views
शौर्य और बलिदान: पुलिस स्मृति दिवस की यादें

पॉलिसी धारकों की प्रीमियम पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाए।

  • By Amay
  • October 16, 2024
  • 96 views
पॉलिसी धारकों की प्रीमियम पर लगाया गया जीएसटी हटाया जाए।

प्रतियोगिताएं हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लक्ष्य को करती हैं केंद्रित ।

  • By Amay
  • October 15, 2024
  • 100 views
प्रतियोगिताएं हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लक्ष्य को करती हैं केंद्रित ।

साथियों की याद में आज भी सजल हो उठते हैं नेत्र

  • By Amay
  • July 26, 2024
  • 114 views
साथियों की याद में आज भी सजल हो उठते हैं नेत्र